जामताड़ा, मार्च 28 -- 84 टन कच्चा कोयला लदा दो ट्रक जब्त,मालिक व चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कुंडहित प्रतिनिधि। जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर 26 मार्च को आसनसोल-दुमका मुख्य सड़क पर कुंडहित मोड़ के समीप खान निरीक्षक अकलेश कुमार ने अवैध रूप से कोयला की तस्करी व परिवहन की रोकथाम को लेकर जांच अभियान चलाया। इस दरम्यान खान निरीक्षक ने अवैध खनिज की तस्करी व परिवहन के संदेह में चार ट्रक के कागजात की जांच को लेकर कुंडहित थाना को सुपूर्द कर दिया था। वही कागजात की जांच के उपरांत दो ट्रक को छोड़ दिया गया। जबकि कोयला लदा दो ट्रक (वाहन संख्या-जेएच10 बीटी 1640 एवं बीआर 08 जी 8554) की ओर से आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किया जा सका। गुरूवार को खान निरीक्षक अकलेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर कुंडहित थाना कांड संख्या 13/25 के तहत कोयला लदा दो ट्रक (वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.