संभल, फरवरी 24 -- जनपद संभल के ग्राम सैदपुर गंगू निवासी दक्ष चाहल पुत्र परवीन चाहल (बीनू) ने दुबई में आयोजित इंडोर रोइंग चुनौती में इंग्लैंड के खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार 84 घंटे तक रोइंग कर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। दक्ष चाहल ने अत्यधिक शारीरिक और मानसिक सहनशक्ति का परिचय देते हुए निर्धारित समय से भी अधिक अवधि तक इंडोर रोइंग मशीन पर निरंतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान चिकित्सकीय निगरानी, ऊर्जा प्रबंधन और विश्राम से जुड़े सख्त नियमों का पालन किया गया। आधिकारिक मानकों के अनुरूप प्रदर्शन की रिकॉर्डिंग और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके नाम यह विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। दक्ष की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे संभल जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके चाचा सरजीत सिंह चाहल ने इसे युवाओं के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.