हरदोई, जनवरी 16 -- बेनीगंज। 18 फरवरी से 3 मार्च तक प्रस्तावित 84 कोसी परिक्रमा को लेकर तैयारियों का दावा किया जा रहा है। लेकिन परिक्रमा मार्ग और पड़ाव स्थलों की स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है। जबकि कुछ दिन पूर्व उप जिलाधिकारी नारायणी भाटिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों, महंतों और साधु-संतों के साथ तीन प्रमुख पड़ाव स्थलों का निरीक्षण कर समय से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्रत्येक विभागीय अधिकारी को रोजाना प्रगति रिपोर्ट भेजने के आदेश भी दिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य होता नजर नहीं आ रहा है। भेरिया हरैया पड़ाव स्थल प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि जहां कार्य होना चाहिए, वहां काम न कर केवल फर्ज अदायगी की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसडीएम द्वारा कड़ी चेतावनी दिए जाने और संतों की मांगों ...