हरदोई, फरवरी 11 -- हरदोई। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वह हरियाणा क्षेत्राधिकार ने निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल बिजली व्यवस्था रास्ता आदि के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत सिंह चौहान ने बताया कि जिले में हर्रेया कोथावां नगवा उमरारी और साखिन का पड़ाव पड़ता है। यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु रात्रि विश्राम करते हैं। इसके मद्देनजर 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग के हालात देखे गए। जहां पर विकास कार्य चल रहें है उसे 84 कोसी परिक्रमा निकलने से पहले ही सही करने के लिए निर्देश दिए गए। इसके अलावा इस मौके पर पीडब्ल्यूडी व बिजली विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्हें अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बुधवार को हर्रेया कोथावां व उमरारी गिरधरपुर ...