बस्ती, अप्रैल 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी क्षेत्र के अमोढ़ा गांव के बद्रीपुरवा गांव से बनने वाले 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने निरीक्षण किया। शनिवार को कीर्तिप्रकाश भारती ने सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों संग अमोढ़ा ईदगाह, प्राथमिक विद्यालय, कोटही माता मंदिर, रामजानकी मार्ग पर सौनहवा के अंतिम मकान पर लगे निशान की क्रास चेकिंग की। सीआरओ और एसडीएम मनोज कुमार ने अलग-अलग चिह्नित मकानों का क्रास मिलान किया जो लगभग सही पाया गया। इस मौके पर चकबंदी विभाग से नागेन्द्र पटेल, जयराज वर्मा, संदीप वर्मा, सुधांशु श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सरोज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.