हरदोई, जनवरी 9 -- बेनीगंज। 18 फरवरी से तीन मार्च तक चलने वाली 84 कोसी परिक्रमा को लेकर एसडीएम नारायणी भाटिया ने शुक्रवार को तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद के चारों पड़ाव स्थलों की व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। एसडीएम ने सबसे पहले भेरिया हरैया स्थित दूसरे पड़ाव स्थल का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पौराणिक हत्याहारन तीर्थ स्थल की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। तीसरे पड़ाव स्थल कोथावा नगवा और चौथे पड़ाव स्थल गिरधरपुर उमरारी का भी निरीक्षण किया गया। यहां सफाई कार्य की स्थिति देखकर एसडीएम ने और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान महंत डंका वाले बाबा समिति के अध्यक्ष व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.