पिथौरागढ़, फरवरी 6 -- झूलाघाट। एसएसबी 55वीं बटालियन में जवानों के लिए प्रोन्नति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुक्रवार को वाहिनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कमाडेंट आशीष कुमार ने 84 कांस्टेबलों को सीनियर कांस्टेबल का रैंक लगाया। इस दौरान उन्होंने सभी जवानों को शुभकामनाएं दी। कमांडेंट कुमार ने कहा कि यह पदोन्नति जवानों की वर्षों की मेहनत, निष्ठा व ईमानदार सेवाओं का प्रतिफल है। कहा जवान सीनियर कांस्टेबल के रूप में और अधिक जिम्मेदारी, समर्पण व पेशेवर दक्षता के साथ अपना योगदान देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...