समस्तीपुर, फरवरी 9 -- समस्तीपुर। सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ) परीक्षा, 2026 रविवार को कड़ी निगरानी के बीच जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर ली गई। आज दूसरे दिन की इस परीक्षा के दोनों शिफ्टों में कुल 823 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंचे। उनके खिलाफ सीबीएसई नई दिल्ली को रिपोर्ट कर दी गई। इस परीक्षा के सिटी कॉर्डिनेटर अखौरी नील किशोर सिन्हा ने बताया कि एक परीक्षा केंद्र सिटी सेंट्रल स्कूल कल्याणपुर में एक अभ्यर्थी को परीक्षा में कदाचार करते पकड़ा गया। उसके विरुद्ध बोर्ड को रिपोर्ट भेज दी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर इस अभ्यर्थी पर विधिसम्मत कार्रवाई बोर्ड करेगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड से पहुंची हुई उड़नदस्ता टीम ने सभी केन्द्रों पर परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। सिटी कॉर्डिनेटर ने बताया कि आज...