दुमका, अगस्त 9 -- दुमका, प्रतिनिधि।स्वतंत्रता संग्राम के स्वर्णिम अध्याय अगस्त क्रांति की 82वीं वर्षगांठ के अवसर पर एसपी कॉलेज के इतिहास विभाग ने एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के इतिहास स्नातकोत्तर विभाग से डॉ अमिता कुमारी ने कहा कि अगस्त क्रांति भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण घटना थी, जो 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में जानी जाती है। कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन एक जन आंदोलन था, जिसमें देश भर के लोगों ने भाग लिया और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ संघर्ष किया। प्राचार्य डॉ यादव ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा अगस्त क्रांति केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि यह भारत की स्वतंत्रता यात्रा का वह निर्णायक मोड़ था, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। एसपी कॉलेज इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.