अलीगढ़, जनवरी 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के तहत 816 पात्रों को लाभ मिला है। लाभार्थियों के खातों में 163.20 लाख रूपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने बताया कि पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना में वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में 1480 आवेदकों को लाभान्वित किया जाना है। लक्ष्य के सापेक्ष शासन द्वारा 816 लाभार्थियों के लिए 163.20 लाख रूपये की धनराशि आवंटित की गई। सरकार की मंशा के अनुरूप शासन द्वारा प्राप्त धनराशि का शत-प्रतिशत सदुपयोग करते हुए पात्र 816 लाभार्थियों के खाते में 163.20 लाख रूपये की धनराशि का हस्तांतरण कर दिया गया है। अन्य पिछडे वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए प्रति लाभार्थी 20 हजार रूपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.