धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद। धनबाद रेल मंडल में शनिवार को बड़े पैमाना पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में हुई चेकिंग में 814 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे चार लाख 81 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद से ही सुनियोजित तरीके से स्टेशनों पर टिकट जांच अभियान की शुरुआत हुई। रातभर से लेकर शनिवार शाम तक जांच जारी रही। चेकिंग टीमों ने स्टेशनों के साथ-साथ धनबाद रेल मंडल से गुजरी यात्री ट्रेनों में टिकटों की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...