रुद्रप्रयाग, फरवरी 3 -- स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जनपद में पल्स एनीमिया महाअभियान शुरू किया गया है। जिसमें 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.राम प्रकाश द्वारा पल्स एनीमिया महाअभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था में एनीमिया या खून की कमी से मां के स्वास्थ्य में असर डालने के साथ-साथ शिशु स्वास्थ्य की जटिलताओं का कारण भी बन सकता है, जिसको देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 10 फरवरी तक चलाया जाएगा। जिसमें गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन निशुल्क जांच की जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि जांच में हीमोग्लोबिन कम होने पर संबंधित गर्भवती महिला को चिकित्सकों की देखरेख में आयरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.