मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर रविवार को 81 फरार आरोपितों के खिलाफ जारी कुर्की वारंट का निष्पादन किया। एसएसपी कांतेश मिश्रा के आदेश पर चलाए गए विशेष अभियान में सभी आरोपितों के घर पर पुलिस टीम कुर्की वारंट के साथ जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर पहुंची। इसमें अधिकांश ने अपना जमानत करा लेने का कागज प्रस्तुत किया। वहीं, 10 कुर्की वारंटियों की मौत होने के कारण पुलिस लौट गई। पारू थाना क्षेत्र के कटारू पाठक टोला में रामजन्म पाठक और नीतेश पाठक के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में फरार आरोपितों के खिलाफ पारू पुलिस ने रविवार को कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। बता दें कि एसएसपी के निर्देश पर बीते 18 जनवरी को महाकुर्की अभियान के दौरान 310 फरार आरोपितों के खिलाफ 299 कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया था। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.