रामपुर, दिसम्बर 15 -- रामपुर। जिले में एसआईआर का कार्य तेज गति से पूरा किया जा रहा है। अभी तक बीएलओ के द्वारा शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है और बीएलओ इन फार्म को मतदाताओं से भरवाकर जमा करवा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर निर्वाचन विभाग की ओर से गणना प्रपत्रों का डिजीटाइजेशन करने का काम किया जा रहा है। अभी तक जनपद में 81 प्रतिशत मतदाताओं के फार्म डिजीटाइज्ड किए जा चुके हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा का कहना है कि 26 दिसंबर तक एसआईआर का कार्य होगा। इसीलिए सभी मतदाता निर्धारित प्रारूप में अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा कर दें। एसआईआर के कार्य में 1826 बीएलओ और 202 सुपरवाइजर लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.