हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जनपद के 81 प्रसव केंद्रों में प्रसव के बाद सिर्फ नौ केंद्रों पर प्रसूताओं को सुबह के नाश्ते के साथ दो वक्त का भोजन जैसे-तैसे परोसा जा रहा है। तीमारदारों के लिए कोई इंतजाम नहीं है। नाश्ते में चाय-बिस्कुट तो तभी दलिया देकर प्रसूताओं को बहलाया जा रहा है। मौसमी फल गायब रहते हैं। खाने में दाल-सब्जी और चावल का मेन्यू है। लेकिन कभी दाल तो कभी सब्जी परोसी जाती है। सब सेंटरों में तो किसी किस्म की कोई व्यवस्था ही नहीं है। यहां आने वाले प्रसूताओं के प्रसव के 12 घंटे बाद घर चले जाने को वजह मानते हुए उनके लिए चाय-नाश्ता और भोजन का इंतजाम न होने का तर्क दिया जा रहा है। मौदहा सीएचसी के जच्चा-बच्चा केंद्र में प्रसूताओं को समय से नाश्ता व भोजन नहीं नसीब हो पा रहा है। इसके अलावा ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.