मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 23 -- शासन स्तर से जनपद में करीब 2 हजार धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। जिसके सापेक्ष करीब 294.83 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। यह धान की खरीद छह क्रय केन्द्रों पर हुई है। करीब 81 किसानों को 70.43 लाख रुपए का भुगतान भी हो चुका है। जनपद में धान की खरीद के लिए वर्तमान में छह क्रय केन्द्र बनाए गए है। इन सभी क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद शुरू हो गई है। जबकि पिछले वर्ष धान की खरीद के लिए आठ क्रय केन्द्र बनाए गए थे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी परवीन प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया इस बार शासन ने जनपद का धान खरीद का 2 हजार लक्ष्य निर्धारित किया है। जनपद में एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। जो 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। छह क्रय केन्द्रों पर करीब 81 किसानों से 294. 83 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। ------------- ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.