चंदौली, जनवरी 3 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अतायस्तगंज खेल मैदान पर शुक्रवार को दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्धघाटन मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं को संदेश के रूप में कहा कि खेलकूद से युवाओं की शारीरिक व मानसिक विकास होता है, खेल हमेशा प्रेम भावना से खेलना चाहिए और युवा खेलकूद से अपने गांव, देश का नाम रोशन करते है। खेल के प्रथम दिन 200 मीटर दौड़ में विश्वजीत ने प्रथम स्थान, द्वितीय अंकित और 800 मीटर की दौड़ में सुरेंद्र पाल प्रथम और सुंदरम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा देर शाम तक अन्य खेल चलते रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, प्रकाश सिंह, शारदा मौर्य, सत्यनारायण यादव, अंकित कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.