लखनऊ, फरवरी 10 -- राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, लखनऊ मंगलवार से तीन दिवसीय संस्था स्तरीय वार्षिक खेलकूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन आयोजित 800 मीटर दौड़ में सुगन कुमारी और 50 मीटर दिव्यांग दौड़ में वैष्णवी तिवारी ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशेष सचिव / निदेशक, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उप्र, अजीज अहमद ने किया। उन्होंने छात्राओं को खेलकूद के प्रति जागरुक रहने, अध्ययन एवं प्रशिक्षण को मनोयोग से करने और जीवन में उच्च नैतिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा विभाग, मध्य क्षेत्र, लखनऊ ने छात्राओं को खेल से होने वाले लाभों के बारे में संक्षेप में बताया। संस्था प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने संस्था की संक्षिप्त विकास गाथा प्रस्तुत किया। संस्था क...