रुडकी, अक्टूबर 9 -- राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज के परिसर में गुरुवार को 25वीं माध्यमिक विद्यालयी तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रबंधक अरविंद राठी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का अहम जरिया हैं। खेलों में भागीदारी से छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता की शुरुआत अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ से हुई, जिसमें प्रीत उपाध्याय ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि वंश दूसरे और प्रियांशु तीसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग की बालिका प्रतियोगिता में प्रियांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में गौरव ने पहला, मोहन ने दूसरा और शिवम ने तीसरा स्थान पाया। वहीं बालिक...