भागलपुर, अगस्त 31 -- भागलपुर। जीआरपी को स्टेशन से घटनास्थल करीब 800 मीटर की दूरी पहुंचने में सवा घंटे लग गये। 15 मिनट जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर जीआरपी थाना लाया गया। इस दौरान शव ट्रैक पर ही पड़ा रहा। मृतक के पास से पुलिस को आधारकार्ड मिला है। युवक की मौत ट्रेन से गिरकर हुई या फिर पटरी पार करने के क्रम में ट्रेन की चपेट में आने से हुई, इसके बारे में लोगों के अलग-अलग राय हैं। कुछ लोगों का कहना है कि पटरी पार के दौरान युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे के एक अधिकारी ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि पटरी पार करने के क्रम में मवेशियों से सुरक्षा के लिए इंजन के आगे लगे काऊ कैचर की चपेट में युवक आ गया होगा। जिस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी वह गाड़ी अप लाइन पर थी। काऊ कैचर से टकराने के कारण युवक डाउन लाइन पर फेंका गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.