भदोही, दिसम्बर 17 -- भदोही/गोपीगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले की पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। कंटेनर से तीन कुंतल 77 किलोग्राम गांजा कीमत करीब 80 लाख 75 हजार रुपए बरामद किया गया। एक तस्कर पुलिस के हाथ लगा। जबकि चार की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। खासकर जीटी रोड पर जवानों को सतर्क रहने को कहा गया था। गोपीगंज थाने की पुलिस मुखबिर की सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी से प्रयागराज जाने वाली लाइन पर एक ढाबा के पास चेकिंग कर रही थी। संदेह होने पर कंटेनर से जा रहे सोनपाल उर्फ सोनू निवासी ग्राम ढीपा, थाना जैतरा जनपद एटा, वर्तमान निवासी देव के मकान में किराएदार, मोहल्ला शंकर विहार, शिव मन्दिर, थाना बादलपुर, गौतमबुद्ध नगर को हिरासत में लिया ग...