नोएडा, मार्च 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम द्वारा 80 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जाएगा। इन उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम का करीब 250 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। एकमुश्त समाधान योजना में तमाम प्रयास करने के बाद भी योजना का लाभ नहीं उठाने वाले बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब बकायेदार उपभोक्ताओं का किसी तरह का बहाना भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। दरअसल, विद्युत निगम ने बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए 15 दिसंबर 2024 से ओटीएस योजना लागू की थी। उस वक्त विद्युत निगम ने एक लाख 25 हजार बकायेदार उपभोक्ता चिन्हित किए थे, जिन पर विद्युत निगम का 325 करोड़ रुपये का बिल बकाया था। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए योजना को तीन चरणों में लागू किया था। इसके साथ ही बकायेदार उपभोक्ताओं की मांग पर योजना को अंतिम तिथि में त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.