मुरादाबाद, दिसम्बर 7 -- निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित कई योजनाओं का लाभ मिलने का प्रावधान है, लेकिन मुरादाबाद में श्रम विभाग के अधीन पंजीकृत हुए 80 हजार श्रमिकों को इनका लाभ नहीं मिलने का संकट पैदा हो गया है। इस वजह से उन्होंने अपने पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराया है। पिछले चार साल से पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराने वाले श्रमिकों के लिए विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा था जो अब पूरा हो गया है। विभाग में पंजीकृत साढ़े पांच लाख में से 80 हजार श्रमिकों ने अभियान के तहत अपने पंजीयन का नवीनीकरण नहीं कराया है, जिन श्रमिकों के पंजीयन को चार साल पूरे हो गए हैं उनका पंजीयन अब दोबारा नहीं हो सकेगा। जिन श्रमिकों को अपना पंजीयन कराए एक से तीन साल हो गए हैं वह यदि इसका नवीनीकरण करा लेंगे तो उन्हें पंजीकृत श्रमिक के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.