भागलपुर, दिसम्बर 14 -- कटिहार। जिले में सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाई देने की तैयारी शुरू हो गई है जिले के 80 बेहतर विद्यालयों को सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक प्रखंड से पांच पांच विद्यालयों का चयन किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि इसके लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से विद्यालयों की सूची तैयार कर जिला शिक्षा कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...