जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जौनपुर, संवाददाता। पेंशनर्स दिवस के अवसर पर बुधवार को 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों का सम्मान किया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने वरिष्ठ कोषाधिकारी के कार्यालय में खैरूद्दीनपुर निवासी तथा पुलिस विभाग से थानेदार के पद से सेवानिवृत्त 106 वर्षीय गोपीनाथ पाल को अंगवस्त्रम प्रदान कर उनका सम्मान किया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। पुलिस विभाग में वर्ष 1942 में कांस्टेबल के पद से शुरूआत करते वाले गोपीनाथ पाल 1982 में थानेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...