भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। अब 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को जमीन खरीद-बिक्री के निबंधन के लिए रजिस्ट्री ऑफिस नहीं आना पड़ेगा। यह सुविधा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-3: सबका सम्मान, जीवन आसान के अंतर्गत दी जा रही है। आगामी एक अप्रैल 2026 से उन्हें घर बैठे निबंधन की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट सब रजिस्ट्रार (डीएसआर) प्रियदर्शन ने दी। डीएसआर ने बताया कि मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट के संचालन की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सरकार के निर्देशानुसार संपूर्ण राज्य में एक अप्रैल से यह सुविधा लागू की जाएगी। योजना के तहत 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्र प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र अथवा ...