अलीगढ़, फरवरी 19 -- चण्डौस। कोतवाली क्षेत्र के गांव भगतपुर में एक कलयुगी बहू बेटे द्वारा अपनी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट करके लहूलुहान करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बुजुर्ग पीड़िता जयवंती पत्नी नेत्रपाल उम्र 80 वर्ष निवासी भगतपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनपर एक बेटा और एक बेटी है । उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है और बेटी की शादी हो गई है। वह बेटे बहु के साथ रहती है । बुजुर्ग ने बताया कि बुधवार को बेटे रामखिलाडी और बहू मिथलेश ने उनके मुंह पर लात मारी और मारपीट करके लहूलुहान कर दिया। साथ ही बताया कि बेटे बहू उसके साथ पहले भी कई बार मारपीट कर चुके है । कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। कोतवाल चण्डौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ...