गुड़गांव, जून 27 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने 80 वर्षीय एक दिव्यांग महिला को उसके परिवार से मिलाया है। यह वृद्ध महिला बोहड़ाकलां बस स्टैंड पर परेशान अवस्था में बैठी थी। उसे घर का पता याद नहीं था। उसने अपना नाम नूंह के गांव पुंडरी निवासी सितारो बताया था। गुरुग्राम पुलिस की ईआरसी पर तैनात ईएचसी प्रवीण, सुरेंद्र व एसपीओ श्याम सुंदर ने बुजुर्ग महिला की मदद की। बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बहू बोहड़ाकलां निवासी भतेरी इस गांव में रहती है। पुलिस ने भतेरी से संपर्क करके महिला को उनके घर तक पहुंचाया। भतेरी ने पुलिस को बताया कि उसकी सास, उसकी ननद के साथ रहती है। ननद उन्हें बिना सूचना दिए उसकी सास को बस स्टैंड पर छोड़कर चली गई। सास को उनका घर पता नहीं था। इस वजह से वह परेशान हो गई थी। बहू से मिलने के बाद वृद्ध महिला ने राहत की सांस ली...