लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन ने बुधवार को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में 80 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि विधि क्षेत्र में 50 वर्षों से अधिक का समय समर्पित करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं गोपाल नारायण मल्होत्रा, जगदीश कुमार, अशोक श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, बीके यादव और सुधीर कुमार श्रीवास्तव को विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये कार्यकारिणी का सौभाग्य और विधि क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीएसटी अपीलीय अधिकरण (लखनऊ पीठ) के न्यायिक सदस्य संतोष कुमार श्रीवास्तव, न्यायिक सदस्य नरेन्द्र कुमार और राज्य कर अधिकरण के अध्यक्ष रमेश चंद्र थे। इस दौरान महामंत्री शिव कुमार पांडेय, अधिवक्ता कल्याण समिति के...