सीतापुर, जून 12 -- तंबौर, संवाददाता। अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में तम्बौर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम बरेती और सुरेपारा क्षेत्र से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 80 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में छोटकऊ, देशराज, विनोद, होली, राजेंद्र और सतीश नाम के पुरुष शामिल हैं। इनके अलावा वेदरानी और चमेली नाम की दो महिलाएं भी गिरफ्तार की गई हैं। सभी आरोपी सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। इनमें से अधिकतर बरेती गांव के निवासी हैं। विनोद रेउसा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। राजेंद्र और सतीश सूरेपारा पुरवा के निवासी हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत अलग-अलग मुकदमें दर्ज किए गए हैं। इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की गई है।

हिंदी हिन...