जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। गाजीपुर से थोक में लाकर जौनपुर में अवैध तरीके से हेरोईन बेचने वाले तीन अंतरजनपदीय तस्करों को जफराबाद और एसओजी टीम ने सोमवार की रात ढाई बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से करीब 400 ग्राम हेरोईन बरामद की गई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये बतायी गई। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। मंगलवार को दिन में उन्होने बताया कि मुखबीर से सूचना मिलने पर एसओजी और जफराबाद थाने की पुलिस ने बेलाव घाट पुल के पास से बाइक सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से हेरोईन बरामद की गई। बताया कि आरोपी राकेश यादव निवासी बड़हरा थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर, सिकन्दर यादव उर्फ गुडडू...