जमशेदपुर, जनवरी 29 -- स्वदेशी जागरण मंच एवं सीबीएमडी से संबद्ध माइक्रो वेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर की ओर से चैम्बर भवन में लघु ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 80 महिलाओं के बीच 25 लाख रुपये का लघु ऋण वितरित किया गया। ऋण वितरण मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव पी. मुरलीधर राव तथा विशिष्ट अतिथि एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वदेशी गीत से हुई। सेंटर के निदेशक अशोक गोयल ने अतिथियों एवं मातृशक्ति का स्वागत किया। विषय प्रवेश करते हुए निदेशक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से वर्ष 2012 में जमशेदपुर में इस प्रकल्प की शुरुआत की गई थी, जिससे अब तक 4500 से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो चुकी है...