धनबाद, फरवरी 20 -- धनबाद। बिजली विभाग ने गुरुवार को बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। विभाग ने अभियान के दौरान 80 बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काट दिया। इस दौरान कई लोगों ने मौके पर बिल भुगतान किया। इससे विभाग को लाखों रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं सहायक अभियंता ऋषि सागर का कहना है कि 20 हजार से अधिक बकायेदारों का कनेक्शन काटा जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं का बकाया अधिक है, वैसे लोग जल्द बिल भुगतान करें अन्यथा घरों का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...