उरई, मार्च 19 -- उरई। गर्मी के दस्तक देते ही बिजली चोरों पर बिजली विभाग सख्त हो गया है। बिजली विभाग और विजिलेंस ने शहर में अभियान चला 80 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 15 लाख राजस्व वसूला। जबकि 12 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बिजली विभाग की कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है। गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्ताओं को बचाने को बिजली विभाग ने खाका तैयार किया है। सबसे ज्यादा बिजली चोरी होने से विद्युत संकट गर्मी में उत्पन्न होता है। ऐसे में बड़े बकायादारों और बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए बिजली विभाग ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। अधिशासी अभियंता विद्युत जितेंद्र नाथ के निर्देशन में बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने उरई नगर और एट क्षेत्र में घर-घर जाकर चेकिंग अभियान चलाया। बिजली विभाग की टीम ने बड़े बकायादारों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.