छपरा, जनवरी 2 -- छपरा। सारण जिले में रबी मौसम 2025-26 के तहत खेती का रकबा तेजी से बढ़ रहा है। जिला कृषि विभाग द्वारा निर्धारित 1 लाख 45 हजार 692 हेक्टेयर के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में विभिन्न फसलों का आच्छादन पूरा कर लिया गया है। इसमें गेहूं की बुआई सबसे अधिक रही है। जिला कृषि पदाधिकारी की ओर से शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट के आंकड़े के अनुसार रबी मौसम में मुख्य फसल गेहूं के लिए 1 लाख 7 हजार 597 हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है, जबकि मक्का के लिए 10 हजार 893 हेक्टेयर, चना 1479 हेक्टेयर, मसूर 2202 हेक्टेयर और राई-सरसों के लिए 10 हजार 892.5 हेक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अलावा जौ, मटर, मूंग, खेसारी, उरद समेत अन्य दलहन और तिलहन फसलों की भी खेती की जा रही है। जैविक खेती प्रोत्साहन योजना से रुझान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.