कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। 80 फीट रोड पर धंसी सड़क की मरम्मत के दौरान बुधवार जल निगम की पेयजल पाइप लाइन में दो जगह लीकेज पाया गया। पाइप लाइन के ज्वाइंट पर लिकेज की मरम्मत के लिए सुबह डेढ़ घंटे तक गंगा बैराज से जलापूर्ति ठप रही। जल निगम के एक्सईएन प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि ज्वाइंट पर लीकेज की मरम्मत का कार्य एक घंटे में पूरा कर लिया गया था। 10 बजे से दोबारा जलापूर्ति बहाल हो गई, इसलिए पानी को लेकर ज्यादा दिक्कतों का सामना लोगों को नहीं करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...