जमशेदपुर, जनवरी 9 -- मनोहरपुर, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वन पोसैता के समीप जंगलो में अवैध रूप से लगाए गए अफीम की खेती को मनोहरपुर पुलिस ने छापेमारी कर नष्ट किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की वन पोसैता के समीप जंगलो में वन भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती की गई है। पुलिस ने सूचना की पुष्टी कर छापेमारी दल गठित किया। जिसके बाद डीएसपी जयदीप लकड़ा के निर्देश पर थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी किया।जहां पुलिस ने 80 डिसमिल में लगे अवैध अफीम की खेती को मौके पर ही नष्ट किया। वहीं पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...