बदायूं, फरवरी 17 -- नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 80 से अधिक गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि मानसिक तनाव से बच्चे की प्रगति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि वह मानसिक तनाव से दूर रहे। उन्होने बताया कि जैसा अन्न वैसा मन अर्थात् शरीर स्वस्थ होगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा। गर्भवती महिलाओं को हमेशा संतुलित आहार लेना चाहिए। जिससे गर्भवस्था में पल रहे बच्चे का विकास भी उचित ढंग से होता है। इस मौके पर डा.प्रगति शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा, खुशबू आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.