मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- थाना फुगाना व साइबर थाना मुजफ्फरनगर की संयुक्त टीम ने लोगों के साथ धोखाधड़ी कर करीब 80 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के छह शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने गुरुवार को साइबर ठगी का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी अक्षय पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम फुगाना थाना फुगाना,हर्ष आर्य पुत्र विकास कुमार निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना भोपा, भव्यांश पुत्र गौरव निवासी बेलडा थाना भोपा, आर्यन पुत्र दीपक चौधरी निवासी गांधीनगर थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर,सचिन पुत्र समयप्रकाश निवासी मं सं.90 सिंगल स्टोरी नई बस्ती नंदग्राम थाना नंदग्राम गाजियाबाद व हरेन्द्र पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम तुगलकपुर थाना खानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो अन्य आरोपी राजा पुत्र नामालूम न...