नई दिल्ली, मार्च 15 -- Sukanya samriddhi yojana interest rate: अगले 15 दिन में केंद्र सरकार छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दर पर फैसला सुनाने वाली है। दरअसल, तिमाही आधार पर छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर को लेकर फैसला लिया जाता है। ऐसे में अगली तिमाही यानी अप्रैल से जून तक की अवधि की ब्याज दर पर अब फैसला होने वाला है। बता दें कि छोटी बचत योजनाओं में सुकन्या समृद्धि भी शामिल है। इस योजना में मामूली निवेश कर आप अपनी बिटिया के भविष्य के लिए पैसे का इंतजाम कर सकते हैं।क्या है योजना की खासियत इस योजना के तहत अभिभावक बालिका के जन्म के तुरंत बाद से लेकर उसके 10 वर्ष की आयु होने तक खाता खोल सकते हैं। प्रत्येक बच्चे के लिए केवल एक खाता खोलने की अनुमति है। माता-पिता अपने प्रत्येक बच्चे के लिए अधिकतम दो खाते खोल सकते हैं। हालांकि, जुड़वां या तीन बच्चे होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.