मैनपुरी, फरवरी 3 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नाहिल कठेंगरा में 8 वर्ष पूर्व मर चुके व्यक्ति को जिंदा दर्शाकर कृषि जमीन की विरासत दर्ज करा ली गई। विरासत दर्ज कराने के 6 दिन बाद ही उसे फिर से मृत दर्शाकर जमीन का दाखिल खारिज भी करा लिया गया। घटना की जानकारी होने पर मृतक की पत्नी ने एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। जनपद फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के ग्राम बनिया भदाना निवासी जानकी देवी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि उनके पति स्वामीचरन पुत्र काशीराम की 14 मई 2016 को मौत हो गई थी। उनके पति की मौत होने के बाद 30 अगस्त 2024 को विमला देवी पत्नी कृपाल सिंह निवासी नाहिल कठेंगरा थाना औंछा मैनपुरी ने अज्ञात व्यक्ति को स्वामीचरन बनाकर पति के हिस्से की जमीन सब रजिस्ट्रार कार्यालय मैनपुरी में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.