नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले में यूपी की वाराणसी की विशेष पॉक्सो अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। वाराणसी के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) विनोद कुमार की अदालत ने मंगलवार को रामनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी इरशाद को फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 60 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है। 11 महीने के अंदर दोषी को सजा सुनाने का वाराणसी का यह पहला मामला है। अभियोजन की ओर से एडीजीसी संदीप कुमार ने पक्ष रखा। बच्ची के पिता ने रामनगर थाने में 24 दिसंबर-2024 को बेटी की गुमशुदगी की शिकायत की थी। बताया कि उनकी बेटी शाम 6:30 बजे घर से पास की दुकान पर सामान लेने गई थी, उसके बाद नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। 25 दिसंबर की सुबह बहादुरपुर स्थित सरकारी स्कूल के परिसर में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.