दुमका, नवम्बर 5 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के गांधी मैदान में आगामी 11वीं सीनियर महिला झारखंड स्टेट हैंडबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन 8 एवं 9 नवम्बर को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के कुल 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह चैम्पियनशिप झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा डिस्ट्रिक्ट हैंडबॉल एसोसिएशन दुमका के द्वारा आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का संचालन सचिव अमित कुमार पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष दाऊद अली, भजन कुमार मंडल तथा उपसचिव संतोष गोस्वामी एवं शंभू राजक के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट प्रणाली पर आधारित होगी। इसमें राष्ट्रीय स्तर के रेफरी भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के रेफरी बोर्ड के चेयरमैन तथा झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.