नई दिल्ली, जनवरी 22 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में जल्द नए राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरु किए जाएंगे। हाल ही में सरकार ने इसके लिए वार्षिक पारिवारिक आय को एक लाख से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये किया है। यह राशन कार्ड किन लोगों के बनाए जाएंगे, इसके लिए भी सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा और प्रस्ताव पर मुहर लगाने के बाद राशन कार्ड बनेंगे जिनकी संख्या 8.27 लाख हो सकती है। दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में सरकार के पास लगभग 3.40 लाख आवेदन लंबित हैं। वहीं 11.65 लाख लोग राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं। लेकिन दिल्ली सरकार नए राशन कार्ड बनाने के लिए पूरी तरह से जांच करेगी।इसके लिए कई स्तरों पर विजिलेंस कमेटी बनेंगी। राज्य स्तर की कमेटी के प्रमुख खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्...