पिथौरागढ़, मार्च 24 -- 8 माह से वेतन व भत्तों का भुगतान नहीं होने से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई कर्मियों ने कहा है कि अब उनके लिए अपने बच्चों की स्कूल फीस का इंतजाम करना तक कठिन हो गया है। सोमवार को यहां पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मियों ने कहा कि उन्हें जुलाई 2024 से अब तक वेतन, भत्तों का भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि वेतन समय पर नहीं मिलने से अब बाजार से उधार सामान लेकर घर चलाना तक कठिन हो गया है। कहा कि नया शिक्षा सत्र सिर पर है ऐसे में वेतन समय पर नहीं मिलने पर उनके लिए बच्चों का अगली कक्षाओं में प्रवेश करा पाना भी चुनौती बन रहा है। कर्मियों ने कहा है कि वे कई बार सरकार से विभिन्न माध्यमों से वेतन के समय पर भुगतान की मांग की जा रही है, इसके बावजूद आज तक उन्हें निराश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.