दरभंगा, जुलाई 4 -- बिहार के दरभंगा में एक पिता ने दो लाख में अपने आठ माह के बेटे का सौदा कर दिया। मां की गुहार पर बच्चे को बरामद करने गई सोनकी थाने की पुलिस को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। उग्र भीड़ पुलिस को घेरकर हंगामा करते हुए हाथापाई करने लगी। ग्रामीण पुलिस को बच्चा सौंपने को तैयार नहीं थे। बचाव में पुलिस हवाई फायरिंग की। बच्चे को बरामद कर मां को दे दिया गया है। हालांकि पुलिस मां को थाने पर रखकर पुछताछ कर रही है। भालपट्टी थाने के अहियापुर में बच्चे का सौदा किया गया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस जब बच्चे की खोज खबर लेने पहुंची तो भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। सोनकी थानाध्यक्ष बसंत कुमार की पिस्टल पर भी हाथ लगा दिया और एक पुलिस कर्मी के गले में गमछा लगाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ हवाई फायरिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.