पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगरनिगम मेदिनीनगर और द कराटे एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। द कराटे एकेडमी के निर्देशक सुमित बर्मन ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मेदिनीनगर शहर की बेटियों के लिए यह सुनहरा अवसर है जहां पर उन्हें आत्मरक्षा से संबंधित तकनीक सिखाई जाएगी और यह उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए सहायक सिद्ध होगा। निदेशक ने आगे बताया कि आज के परिपेक्ष्य में महिलाओं को आत्मरक्षा से संबंधित हुनर को सीखना ही चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को हम इसलिए मनाते हैं ताकि हमारे देश की महिलाएं सशक्त और साहसी हो तथा किसी भी परिस्थिति में अपने आप को सुरक्षित और मजबूत रख सके। कार्यक्रम का आयोजन गांधी उद्यान पार्क, बेलव...