पूर्णिया, मार्च 8 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।आज हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। पूर्वानुमान इंडेक्स में ऐसा ही बताया गया है। हालांकि मौसम साफ रहने के कारण पूर्णिया का अधिकतम तापमान लगभग एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28.6 डिग्री सेल्सियस हो गया और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर दिन भर धूप में गर्मी रही जबकि सुबह शाम ठंडी हवा चली। ऐसा कहा जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण बर्फीली हवा का असर सीमांचल के मैदानी इलाके में भी हुआ है। .....कैसा रहेगा शनिवार: मौसम साफ और सुखद रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्की ठंड के साथ दिन की शुरुआत होगी। जबकि दोपहर में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। धूप तेज होने के कारण दिन के समय गर्मी महसूस हो सकती है, लेकिन शाम ढलते ही मौस...