नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- Rashifal Shani Horoscope Saturn Transit 2026: शनि क्रूर और कर्मफलदाता के रूप में जाने जाते हैं। शनि की चाल में बदलाव हर साल होता है, चाहे राशि परिवर्तन हो या न हो। शनि का गोचर बहुत ही जरूरी और प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि समय-समय पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में शनि देव ने 28 नवंबर को सुबह में 09 बजकर 20 मिनट पर वक्री से मार्गी चाल में गोचर करना शुरू किया है। साल 2026 में जुलाई के महीने तक शनि मार्गी चाल में ही गोचर करेंगे। ऐसे में शनि की चाल कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी रहने वाला है। आइसे में आइए जानते हैं मार्गी शनि गोचर की लकी राशियां और साढ़ेसाती वाली राशियों के लिए उपाय-8 महीने तक शनि मार...