पटना, फरवरी 4 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार झेलने के बाद प्रशांत किशोर अपनी जन सुराज पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की कवायद में जुट गए हैं। इसके लिए वे 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान वे विभिन्न जिलों का दौरा कर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जन सुराज ने पीके की बिहार यात्रा के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसकी शुरुआत पश्चिम चंपारण जिले से होगी। प्रशांत किशोर की बिहार यात्रा का पहला चरण 8 से 13 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन वे पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में मीटिंग करेंगे। 9 फरवरी को बेतिया में बैठक होगी। फिर 10 फरवरी को वे मोतिहारी (पूर्वी चंपारण), 11 को दरभंगा, 12 को मुजफ्फरपुर और 13 को वैशाली जिले के दौरे पर रहेंगे। यह भी पढ़ें- NEET छात्रा मौत मामले में पटना SSP से मिले पीके; पीड़िता के परि...